भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को लिखा पत्र, देवयानी को राजनयिक छूट देने की मांग

Published at :22 Dec 2013 1:22 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव को लिखा पत्र, देवयानी को राजनयिक छूट देने की मांग

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यहां के भारतीय मिशन में बतौर महावाणिज्य दूत के तौर पर स्थानांतरित देवयानी खोबरागड़े को राजनयिक छूट एवं कूटनीतिज्ञ के सभी विशेषाधिकार प्रदान किए जाएं. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत अशोक मुखर्जी ने 18-19 दिसंबर के आसपास […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यहां के भारतीय मिशन में बतौर महावाणिज्य दूत के तौर पर स्थानांतरित देवयानी खोबरागड़े को राजनयिक छूट एवं कूटनीतिज्ञ के सभी विशेषाधिकार प्रदान किए जाएं. संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत अशोक मुखर्जी ने 18-19 दिसंबर के आसपास मून को पत्र लिखा. पत्र के साथ उन्होंने दूसरे दस्तावेज भी भेजे.

मुखर्जी ने बताया, हमने मून को सूचित किया कि अब यहां हमारी एक नई राजनयिक हैं जिन्हें महावाणिज्य दूत बनाया गया है. हमने यह भी लिखा है कि हम चाहेंगे कि उन्हें एक राजनयिक के तौर पर विशेषाधिकार और छूट मिले. हमने यह भी इंगित किया कि हमारे प्रतिनिधिमंडल की सूची में देवयानी का नाम कहां मुद्रित होगा.

संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि कर दी कि उसे देवयानी के बारे में भारत से आधिकारिक अधिसूचना हासिल हुई है. देवयानी को संयुक्त राष्ट्र स्थित भारतीय स्थायी मिशन में महावाणिज्य दूत बनाया गया है. अमेरिका में वीजा संबंधी जालसाजी के मामले में गिरफ्तार की गई देवयानी इससे पहले न्यूयॉर्क में भारत की उप महावाणिज्य दूत थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola