19 बच्चों को पिला दी जहरीली छाछ

बीजिंग : चीन में एक महिला ने प्राथमिक स्कूल के 19 बच्चों को चूहे मारने की दवा और खर पतवार नाशक रसायन मिलाकर जहरीला छाछ पिला दिया. तबीयत खराब होने पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, घटना हुनान […]
बीजिंग : चीन में एक महिला ने प्राथमिक स्कूल के 19 बच्चों को चूहे मारने की दवा और खर पतवार नाशक रसायन मिलाकर जहरीला छाछ पिला दिया. तबीयत खराब होने पर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनमें से तीन की हालत गंभीर है.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, घटना हुनान प्रांत के लौदी शहर में हुई. पुलिस ने आरोपी महिला (34 वर्ष ) को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने संभावना जताई है कि महिला मानसिक बीमारी से ग्रस्त है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने दही में चूहा नाशक और खरपतवार नाशक दवा मिला उसे स्थानीय प्राथमिक विद्यालय में पहुंचाने की बात कबूली है. 19 छात्रों में से तीन की हालत गंभीर है, लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि वे खतरे से बाहर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










