पाक हमलों के खिलाफ प्रतिक्रिया करेगा:रक्षा मंत्री

Published at :20 Dec 2013 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
पाक हमलों के खिलाफ प्रतिक्रिया करेगा:रक्षा मंत्री

इस्लामाबाद : उत्तरी वजीरिस्तान में 33 तालिबान आतंकियो को मार गिराए जाने के एक दिन बाद आज पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सुरक्षा बलों के पास विदेशी आतंकवादियों द्वारा किए हमलों का जवाब देने का अधिकार है. आसिफ ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों में कायराना हमले किए […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : उत्तरी वजीरिस्तान में 33 तालिबान आतंकियो को मार गिराए जाने के एक दिन बाद आज पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सुरक्षा बलों के पास विदेशी आतंकवादियों द्वारा किए हमलों का जवाब देने का अधिकार है.

आसिफ ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों में कायराना हमले किए जिनमें कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए. ऐसे में सुरक्षा बलों को यह हक बनता है कि वे इन हमलों का जवाब दें.उन्होंने कहा, ‘‘हम अपनी रक्षा करने के अधिकार को नहीं छोड़ने वाले हैं.’’ उत्तरी वजीरिस्तान एजेंसी में बुधवार रात सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम 33 आतंकी मारे गए. इनमें कुछ उज्बेक भी थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola