जापान में 6.1 दर्ज तीव्रता का भूकंप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
टोक्यो: जापान के मुख्य होंशू द्वीपसमूह के उत्तरी तट पर आज भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गयी. लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है और नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप सुनामी से प्रभावित फुकुशिमा संयत्र के पास नैमी शहर […]
टोक्यो: जापान के मुख्य होंशू द्वीपसमूह के उत्तरी तट पर आज भूकंप के झटके महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गयी.
लेकिन सुनामी की कोई चेतावनी नहीं जारी की गयी है और नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है.अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप सुनामी से प्रभावित फुकुशिमा संयत्र के पास नैमी शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर आया.
जापान के मौसम विभाग का अनुमान है कि भूकंप की तीव्रता 5.9 थी और इसकी गहराई करीब 50 किलोमीटर थी. जिजी प्रेस के अनुसार फुकुशिमा के आपरेटर तोक्यो इलेट्रिक पावर कं. ने कहा है कि संयंत्र पर भूंकप का प्रभाव होने के संबंध में तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










