मुशर्रफ ने कहा, देश से नहीं भागूंगा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने अपने नौ वर्षों के शासनकाल में की गई अपनी सभी संभावित गलतियों के लिए ‘माफी’ मांगते हुए कहा कि वह अपने विरद्ध चल रहे सभी मामलों का सामना करेंगे और किसी बुजदिल की तरह देश छोड़कर नहीं भागेंगे. मुशर्रफ ने एआरवाई न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने अपने नौ वर्षों के शासनकाल में की गई अपनी सभी संभावित गलतियों के लिए ‘माफी’ मांगते हुए कहा कि वह अपने विरद्ध चल रहे सभी मामलों का सामना करेंगे और किसी बुजदिल की तरह देश छोड़कर नहीं भागेंगे.
मुशर्रफ ने एआरवाई न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैंने जो कुछ भी किया, देश के लिए किया. यह गलत हो सकता है, लेकिन इसके पीछे की मंशा गलत नहीं थी. फिर भी अगर किसी को लगता है कि मैंने गलती की है, तो मैं माफी मांगता हूं.’’ इस्लामाबाद के बाहरी इलाके में स्थित एक भव्य फार्म हाउस में पिछले आठ महीनों से नजरबंद मुशर्रफ का इस दौरान यह पहला साक्षात्कार है.
मुशर्रफ ने कहा कि वह खुद के खिलाफ चल रहे राजद्रोह जैसे गंभीर मामले सहित विभिन्न मामलों से बचने के लिए देश छोड़ कर नहीं भागेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










