ना तो आरोप वापस लिये जायेंगे और ना ही माफी मांगी जायेंगी : अमेरिका

Published at :20 Dec 2013 1:56 PM (IST)
विज्ञापन
ना तो आरोप वापस लिये जायेंगे और ना ही माफी मांगी जायेंगी : अमेरिका

वाशिंगटन : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के मुद्दे को लेकर अमेरिका और भारत के बीच जारी राजनयिक विवाद को सुलझाने के प्रयासों के बीच अमेरिका ने आज वरिष्ठ राजनयिक के खिलाफ आरोपों को रद्द करने और उनके साथ कथित बुरे बर्ताव के लिए माफी मांगने संबंधी भारत की मांगों को नामंजूर कर दिया.देवयानी […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारतीय राजनयिक देवयानी खोबरागड़े की गिरफ्तारी के मुद्दे को लेकर अमेरिका और भारत के बीच जारी राजनयिक विवाद को सुलझाने के प्रयासों के बीच अमेरिका ने आज वरिष्ठ राजनयिक के खिलाफ आरोपों को रद्द करने और उनके साथ कथित बुरे बर्ताव के लिए माफी मांगने संबंधी भारत की मांगों को नामंजूर कर दिया.देवयानी को पिछले सप्ताह न्यूयार्क में गिरफ्तार किया गया था.

विदेश विभाग की प्रवक्ता मारी हर्फ ने कहा कि 39 वर्षीय देवयानी को ‘‘बेहद गंभीरआरोपों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में स्थानांतरित किए जाने के बाद उन्हें मिलने वाली छूट ‘‘पिछले प्रभाव से लागू नहीं होगी.’’हर्फ ने कहा ‘‘ हमने इन आरोपों को बहुत गंभीरता से लिया है. हम इन आरोपों से किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे. फिर से बता दूं कि यह कानून के पालन का मुद्दा है.’’

उधर , दिल्ली में सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों ने उच्च स्तर पर मामले को सुलझाने के लिए विशेष उपायों पर चर्चा की है. इस मुद्दे पर बुधवार को विदेश मंत्री जॉन कैरी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन से और उसके बाद राजनीतिक मामलों की प्रभारी विदेश उप मंत्री वेंडी शेरमन ने विदेश सचिव सुजाता सिंह से चर्चा की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola