पाकिस्तान में जमात उत दावा नेता की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM
लाहौर : पूर्वी पाकिस्तान में लाहौर के पास जमात उत दावा के एक नेता की हत्या कर दी गयी है. समूह ने आज इसकी जानकारी दी. जमात उत दावा के सूचना प्रकोष्ठ से जुड़े खालिद बशीर का शव लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर कल मिला. जमात उत दावा के प्रवक्ता याहया मुजाहिद ने दावा […]
लाहौर : पूर्वी पाकिस्तान में लाहौर के पास जमात उत दावा के एक नेता की हत्या कर दी गयी है.
समूह ने आज इसकी जानकारी दी. जमात उत दावा के सूचना प्रकोष्ठ से जुड़े खालिद बशीर का शव लाहौर से करीब 40 किलोमीटर दूर कल मिला.
जमात उत दावा के प्रवक्ता याहया मुजाहिद ने दावा किया कि अज्ञात लोगों ने बशीर का उस समय अपहरण कर लिया था जब वह समूह के कार्यालय जा रहे थे. उन्होंने कहा कि अपहर्ताओं ने कोई फिरौती नहीं मांगी थी.
उन्होंने दावा किया कि बशीर का शव एक नहर में मिला और शव पर गोलियों के निशान भी थे. समूह के मुखिया हफीज सईद ने हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है. लाहौर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










