इराक में हमलों में 33 लोग मारे गए

Published at :20 Dec 2013 1:01 AM (IST)
विज्ञापन
इराक में हमलों में 33 लोग मारे गए

बगदाद: इराक में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. दूसरी ओर आतंकवादियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षा एवं चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद […]

विज्ञापन

बगदाद: इराक में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए दो आत्मघाती हमलों में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गई. दूसरी ओर आतंकवादियों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षा एवं चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ा लिया. सबसे भीषण हमला दूरा इलाके में हुआ. विस्फोट एक शिविर में हुआ जिसमें शिया समुदाय के धार्मिक स्थल कर्बला जा रहे श्रद्धालुओं को खाना-पानी वितरित किया जा रहा था.

इस हमले में 20 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल भी हो गए. मारे गए लोगों में मुहानद मोहम्मद नामक पत्रकार शामिल है. दूसरा आत्मघाती हमला बगदाद के दक्षिण में यूसीफिया इलाके में हुआ. इसमें 8 लोग मारे गए और 32 घायल हो गए.पैगम्बर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत के लिए मनाए जाने वाले 40 दिनों के शोक के दौरान शिया समुदाय के लोग बड़ी संख्या में कर्बला की ओर जाते हैं. इस्लाम के मुताबिक हुसैन की शहादत कर्बला में हुई थी.

एक आत्मघाती हमलावर ने कल बगदाद के उत्तर में स्थित खालेस इलाके में शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर विस्फोट किया जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए. उधर, आतंकवादियों ने आज अबू गरेब इलाके में एक परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola