चीन ने भारत,पाक शांति वार्ता का स्वागत किया

Published at :18 Dec 2013 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
चीन ने भारत,पाक शांति वार्ता का स्वागत किया

बीजिंग : चीन ने आज भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत किया है.पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक(डीजीएमओ)ने कल अपने भारतीय समकक्ष को 24 दिसंबर को मुलाकात करने के लिए आमंत्रित किया. भारत ने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया और यह मुलाकात […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन ने आज भारत और पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम की व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत किया है.पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक(डीजीएमओ)ने कल अपने भारतीय समकक्ष को 24 दिसंबर को मुलाकात करने के लिए आमंत्रित किया. भारत ने यह आमंत्रण स्वीकार कर लिया और यह मुलाकात वाघा सीमा पर पाकिस्तानी क्षेत्र में होगी.

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ‘‘हम भारत और पाकिस्तान की ओर से कश्मीर के आसपास संघर्ष विराम की व्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों का स्वागत करते हैं. पाकिस्तान और भारत दक्षिण एशिया में महत्वपूर्ण देश हैं. उनके बीच रिश्तों में सुधार पूरे क्षेत्र के लिए अहम है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola