पाक में महिला आत्मघाती हमलावर मारी गई

Published at :18 Dec 2013 4:02 PM (IST)
विज्ञापन
पाक में महिला आत्मघाती हमलावर मारी गई

कराची : कराची के एक इमामबारगाह पर सजग सुरक्षा गाडरें ने दो नकाबपोश आत्मघाती महिला हमलावरों में से एक को मार गिरा कर और दूसरे को घायल कर हमले की उनकी कोशिश नाकाम कर दी.सुरक्षाकर्मियों ने आत्मघाती हमलावरों पर गोलीबारी कर एक महिला को मार गिराया और दूसरे को गंभीर रुप से घायल कर दिया. […]

विज्ञापन

कराची : कराची के एक इमामबारगाह पर सजग सुरक्षा गाडरें ने दो नकाबपोश आत्मघाती महिला हमलावरों में से एक को मार गिरा कर और दूसरे को घायल कर हमले की उनकी कोशिश नाकाम कर दी.सुरक्षाकर्मियों ने आत्मघाती हमलावरों पर गोलीबारी कर एक महिला को मार गिराया और दूसरे को गंभीर रुप से घायल कर दिया. सुरक्षा और बचाव दल घटना स्थल पर पहुंच गए और इलाके की नाकेबंदी कर दी. घटना की जांच की जा रही है. मीडिया रिर्पोटो में बताया गया है कि पुलिस अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की दोनों महिलाओं के पास विस्फोटक थे.

इस बीच, पुलिस ने आत्मघाती महिला हमलावरों में से एक के पति को गिरफ्तार कर लिया. उधर, सूत्रों ने बताया कि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों महिलाएं रिश्तेदार थी. कराची की यह घटना रावलपिंडी में एक इमामबारगाह के बाहर एक आत्मघाती हमले के कुछ ही घंटे बाद हुई. रावलपिंडी में हमले में एक पुलिस सबइंस्पेक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola