दक्षिण सूडान में संघर्ष के बाद तख्तापलट की कोशिश नाकाम

जूबा : दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी बलों के साथ रात भर चली भीषण लड़ाई के बाद तख्तापलट करने की कोशिश नाकाम कर दी है. राजनयिकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कल बताया कि शहर में एक बैरक पर मध्यरात्रि से पहले संघर्ष छिड़ गया. इस दौरान भारी मशीन गनों और […]
जूबा : दक्षिण सूडान के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि उन्होंने प्रतिद्वंद्वी बलों के साथ रात भर चली भीषण लड़ाई के बाद तख्तापलट करने की कोशिश नाकाम कर दी है. राजनयिकों और प्रत्यक्षदर्शियों ने कल बताया कि शहर में एक बैरक पर मध्यरात्रि से पहले संघर्ष छिड़ गया. इस दौरान भारी मशीन गनों और मोर्टार का इस्तेमाल किया गया.
संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि वह संघर्ष को लेकर काफी चिंतित है जिसके कारण हजारों भयभीत नागरिकों को संयुक्त राष्ट्र परिसर में शरण लेनी पड़ी है. राष्ट्रपति सेल्वा कीर ने इस संघर्ष के लिए जुलाई में सरकार से बर्खास्त किए गए पूर्व उपराष्ट्रपति रीक मेचार के वफादार बलों को दोषी ठहराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










