अरब लीग के प्रमुख सहयोग बढ़ाने के लिए आएंगे भारत

Published at :17 Dec 2013 10:50 AM (IST)
विज्ञापन
अरब लीग के प्रमुख सहयोग बढ़ाने के लिए आएंगे भारत

काहिरा : अरब लीग के प्रमुख नबील अल अरबी आज भारत आएंगे जहां वह शीर्ष नेताओं के साथ भेंट करेंगे और आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.नबील दौरे के दौरान विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात करेंगे. अरब लीग के महासचिव का पद संभालने के […]

विज्ञापन

काहिरा : अरब लीग के प्रमुख नबील अल अरबी आज भारत आएंगे जहां वह शीर्ष नेताओं के साथ भेंट करेंगे और आर्थिक तथा सांस्कृतिक संबंध मजबूत करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे.नबील दौरे के दौरान विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद और उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी से मुलाकात करेंगे.

अरब लीग के महासचिव का पद संभालने के बाद नबील का यह पहला भारत दौरा है. मिस्र के पूर्व विदेश मंत्री नबील 1980 के दशक के शुरु में भारत में मिस्र के राजदूत थे.नये एमओसी और एक्जीक्यूटिव प्रोग्राम :ईपी: से भारत और अरब लीग के बीच संबंधों को काफी मजबूती मिलेगी.

प्रस्तावित ईपी के तहत शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक होगी जिसमें अरब लीग के 22 सदस्य देशों के वरिष्ठ राजनयिकों की अपने भारतीय समकक्षों से मुलाकात होगी. अरब लीग और भारत के बीच मंत्रियों की बैठक भी नये कार्यक्रम के तहत होगी.कारोबार और निवेश, भारत-अरब सांस्कृतिक महोत्सव, उर्जा क्षेत्र, कृषि, शिक्षा और मानव संसाधन क्षेत्र के साथ ही मीडिया क्षेत्र में सहयोग का प्रस्ताव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola