इराक में हिंसा, 70 की मौत

Published at :17 Dec 2013 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
इराक में हिंसा, 70 की मौत

बगदाद : इराक में आज हुई हिंसा की घटनाओं कम से कम 70 लोग मारे गए और अनेक लोग घायल हो गए. शिया तीर्थयात्रियों की हत्या से देश में गुटीय हिंसा के और गहराने का खतरा बढ़ गया है तथा शहर परिषद के मुख्यालय और एक थाने पर आतंकियों द्वारा किए गए हमलों से यह […]

विज्ञापन

बगदाद : इराक में आज हुई हिंसा की घटनाओं कम से कम 70 लोग मारे गए और अनेक लोग घायल हो गए. शिया तीर्थयात्रियों की हत्या से देश में गुटीय हिंसा के और गहराने का खतरा बढ़ गया है तथा शहर परिषद के मुख्यालय और एक थाने पर आतंकियों द्वारा किए गए हमलों से यह पता चलता है कि आतंकवादी अत्यंत कड़ी सुरक्षा वाले स्थलों को भी निशाना बनाने में सक्षम हैं.

सुरक्षा एवं चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि अल रशीद इलाके में शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बनाकर दो कार बम हमले किए गए. इनमें कम से कम 23 लोग मारे गए और 55 अन्य घायल हो गए. ये लोग पवित्र शहर करबला जा रहे थे. इसी तरह अन्य जगहों पर भी हमले हुए और आज की हिंसा में कम से कम 70 लोगों की जान चली गई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola