भारतीय दूतावास ने ऑनलाइन वीजा सेवा आरंभ की

Published at :16 Dec 2013 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय दूतावास ने ऑनलाइन वीजा सेवा आरंभ की

रियाद: सउदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने ऑनलाइन वीजा सेवा आरंभ की है ताकि सउदी अरब के नागरिक भारत की यात्र पूरी सुगतमा के साथ कर सकें.भारतीय दूतावास ने कल एक बयान जारी कर कहा कि लोगों को वीजा आवेदन के तीसरे कामकाजी दिन जारी कर दिया जाएगा, हालांकि उन मामलों में […]

विज्ञापन

रियाद: सउदी अरब की राजधानी रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने ऑनलाइन वीजा सेवा आरंभ की है ताकि सउदी अरब के नागरिक भारत की यात्र पूरी सुगतमा के साथ कर सकें.भारतीय दूतावास ने कल एक बयान जारी कर कहा कि लोगों को वीजा आवेदन के तीसरे कामकाजी दिन जारी कर दिया जाएगा, हालांकि उन मामलों में समय लग सकता है जहां विस्तृत प्रक्रिया और मंजूरी की जरुरत पड़ती होगी.

ऑनलाइन वीजा की सुविधा का लाभ दूतावास की वेबसाइट पर जाकर उठाया जा सकता है. भारत और सउदी अरब रणनीतिक साझेदारी करते हैं जिसका केंद्रबिंदु राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और रक्षा से जुड़े क्षेत्र हैं. सउदी भारत की उर्जा जरुरतों का एक बड़ा स्नेत है. दोनों के बीच 2012-13 में द्विपक्षीय व्यापार 43 अरब डॉलर से अधिक रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola