बिलावल आयोजित करेंगे वसंतोत्सव

Published at :16 Dec 2013 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
बिलावल आयोजित करेंगे वसंतोत्सव

कराची:पाकिस्तानी पंजाब प्रांत में वसंतोत्सव पर पाबंदी लगाए जाने के पांच वर्षों बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी सिंध के कराची शहर में इस मशहूर त्यौहार का आयोजन करने जा रहे हैं.बीते कई वर्षों में यह पहला मौका होगा जब कराची में वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘सिंध महोत्सव’ नाम से […]

विज्ञापन

कराची:पाकिस्तानी पंजाब प्रांत में वसंतोत्सव पर पाबंदी लगाए जाने के पांच वर्षों बाद पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेता बिलावल भुट्टो जरदारी सिंध के कराची शहर में इस मशहूर त्यौहार का आयोजन करने जा रहे हैं.बीते कई वर्षों में यह पहला मौका होगा जब कराची में वसंतोत्सव का आयोजन किया जाएगा। ‘सिंध महोत्सव’ नाम से यह आयोजन समुद्र किनारे हो रहा है जिसका मकसद सिंधु घाटी सभ्यता को बढ़ावा देना और उसकी निशानियों को सुरक्षित रखना है.

अपनी योजना के बारे में बिलावल ने कहा, ‘‘हम शांति की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं, जबकि आतंकवादी बंदूक के दम पर अपनी संस्कृति को थोपना चाहते हैं.’’ उन्होंने बीती रात एक समारोह में कहा, ‘‘मैंने पाया कि पाकिस्तान धीरे-धीरे ‘पाबंदीस्तान’ बनने की ओर बढ़ रहा है. अगर हम यूट्यूब पर कुछ आक्रामक पाते हैं तो उस वेबसाइट को प्रतिबंधित कर देते है. अगर हम भारतीय सिनेमा के साथ स्पर्धा नहीं कर सकते तो हम फिल्मों पर पाबंदी लगा देते हैं.’’ पीएमएल-एन की सरकार ने वसंतोत्सव पर यह हवाला देते हुए पाबंदी लगाई थी कि इस मौके पर पतंग उड़ाते हुए बहुत सारे लोगों की मौत हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola