फिलीपीन में भीषण सड़क हादसे में 21 की गई जान

Published at :16 Dec 2013 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
फिलीपीन में  भीषण सड़क हादसे में 21 की गई जान

मनीला : मनीला के उपनगर में एक बस के, एलिवेटेड हाइवे से नीचे एक वाहन पर गिरने के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गए.पुलिस अधीक्षक एलिजबेथ वेलासक्वेज ने बताया कि उपनगर परानक्वी शहर में राजमार्ग से एक बस नीचे से गुजर रही एक गाड़ी […]

विज्ञापन

मनीला : मनीला के उपनगर में एक बस के, एलिवेटेड हाइवे से नीचे एक वाहन पर गिरने के कारण कम से कम 21 लोगों की मौत हो गयी और करीब 20 अन्य घायल हो गए.पुलिस अधीक्षक एलिजबेथ वेलासक्वेज ने बताया कि उपनगर परानक्वी शहर में राजमार्ग से एक बस नीचे से गुजर रही एक गाड़ी पर गिर गयी.इस घटना में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गयी.

टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि कुछ शव बस के मलबे में फंसे हुए थे और पुलिस अधिकारी उन्हें निकालने की कोशिश कर रहे हैं. एलिवेटेड रोड ‘स्काईवे’ का संचालन करने वाले निगम की प्रवक्ता इवा विदल ने कहा कि घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन लगता है कि बारिश की वजह से यह घटना हुयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola