पैतृक गांव में शाहबाज शरीफ का गर्मजोशी से स्वागत

जटी उमरा, तरन तारन: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ आज यहां स्थित अपने पैतृक गांव जटी उमरा पहुंचे जहां उनका ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ गांव के बाहर बनाये गए अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरे. […]
जटी उमरा, तरन तारन: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ आज यहां स्थित अपने पैतृक गांव जटी उमरा पहुंचे जहां उनका ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया. शरीफ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के साथ गांव के बाहर बनाये गए अस्थायी हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरे. शरीफ ने अपने पैतृक गांव पहुंचकर गहरी सांस ली.
उन्होंने गांव की मिट्टी को छुआ जैसे कि वह अपने पिता और दादा से गांव के बारे में सुनी कहानियों को याद करते हुए उसका वर्तमान समय से मिलान कर रहे हों. जब वह अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में बोलने उठे तो भावुक हो गए. कार्यक्रम में एक हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद थे.
इस बीच शरीफ ने भारत की अपनी चार दिवसीय यात्र के आखिरी दिन आज अमृतसर में सुखबीर सिंह बादल के साथ स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










