चीन के रोवर ने चंद्रमा की सतह पर निशान छोड़ा

Published at :15 Dec 2013 3:33 PM (IST)
विज्ञापन
चीन के रोवर ने चंद्रमा की सतह पर निशान छोड़ा

बीजिंग : चीन के पहले चंद्र मिशन से जुड़ा रोवर आज लैंडर से सफलतापूर्वक अलग हो गया और चंद्रमा की सतह पर गहरा निशान छोड़ दिया.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी, ‘‘चीन का पहला मून रोवर ‘यूतू’ अथवा ‘जेड रैबिट’ आज सुबह लैंडर से अलग हो गया. छह पहियों वाला रोवर स्थानीय समयानुसार 4:35 […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के पहले चंद्र मिशन से जुड़ा रोवर आज लैंडर से सफलतापूर्वक अलग हो गया और चंद्रमा की सतह पर गहरा निशान छोड़ दिया.सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी, ‘‘चीन का पहला मून रोवर ‘यूतू’ अथवा ‘जेड रैबिट’ आज सुबह लैंडर से अलग हो गया. छह पहियों वाला रोवर स्थानीय समयानुसार 4:35 बजे चंद्रमा की सतह को छू गया.’’ इसने कहा कि इस पूरी प्रक्रिया को लैंडर पर लगे कैमरे के जरिए रिकॉर्ड किया गया. अलग होने के बाद रोवर और लैंडर पर लगे कैमरों ने एक दूसरे की तस्वीरें लीं तथा वैज्ञानिक अन्वेषण शुरु कर दिया. इस रोवर को करीब दो सप्ताह पहले लांग मार्च-3बी कैरियर रॉकेट के जरिए प्रक्षेपित किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola