उम्र चार साल की,आईक्यू आईंस्टीन का

Published at :15 Dec 2013 2:46 PM (IST)
विज्ञापन
उम्र चार साल की,आईक्यू आईंस्टीन का

लंदन : ब्रिटेन में चार साल के बच्चे के बारे में कहा जा रहा है कि उसका आईक्यू भौतिक वैज्ञानिक अलबर्ट आईंस्टीन के बराबर है.दक्षिणी यार्कशायर के रहने वाले शेरविन साराबी ने वेश्लर पैमाने पर 160 अंक हासिल करके मनौवैज्ञानिकों को हैरान कर दिया. समाचार पत्र ‘डेली एक्सप्रेस’ के अनुसार शेरविन के आईक्यू को आईंस्टीन, […]

विज्ञापन

लंदन : ब्रिटेन में चार साल के बच्चे के बारे में कहा जा रहा है कि उसका आईक्यू भौतिक वैज्ञानिक अलबर्ट आईंस्टीन के बराबर है.दक्षिणी यार्कशायर के रहने वाले शेरविन साराबी ने वेश्लर पैमाने पर 160 अंक हासिल करके मनौवैज्ञानिकों को हैरान कर दिया. समाचार पत्र ‘डेली एक्सप्रेस’ के अनुसार शेरविन के आईक्यू को आईंस्टीन, बिल गेट्स और स्टीफन हॉकिंगस के आईक्यू के बराबर माना गया है.

वैसे, आईंस्टीन के आईक्यू की कभी जांच नहीं हुई थी क्योंकि उनके दौर में यह आधुनिक तकनीक नहीं थी. विशेषज्ञों का मानना है कि उनका आईक्यू 160 रहा होगा. शेरविन ने 10 महीने की उम्र में पहला शब्द बोला था और 20 महीने की उम्र तक बातचीत करने लगा. उसकी मां आमंडा का कहना है कि शेरविन 190 से अधिक पुस्तकें पढ़ चुका है. उसे नई चीजों के बारे में जानने की उत्सुकता रहती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola