चीन का पहला चंद्र मिशन चंद्रमा पर उतरा

Published at :14 Dec 2013 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
चीन का पहला चंद्र मिशन चंद्रमा पर उतरा

बीजिंग: चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-तीन आज सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. चीन इसके साथ ही चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्री को उतारने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत वहां अपना मानव रहित यान उतारने वाली विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया. चीन का पहला चंद्र रोवर लेकर गए […]

विज्ञापन

बीजिंग: चीन का पहला चंद्र मिशन चेंज-तीन आज सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया. चीन इसके साथ ही चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्री को उतारने के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम के तहत वहां अपना मानव रहित यान उतारने वाली विश्व की तीन प्रमुख शक्तियों में से एक बन गया.

चीन का पहला चंद्र रोवर लेकर गए चेंज.तीन की लैंडिंग गत चार वर्षों में चंद्रमा की धरती पर पहली साफ्ट लैंडिंग है. चेंज तीन की साफ्ट लैंडिंग लांग मार्च.तीन बी रॉकेट के पृथ्वी से रवानगी के 12 दिन बाद हुई.इसके साथ ही अमेरिका और पूर्व सोवियत संघ के बाद चीन उन तीन देशों में शामिल हो गया जिन्होंने चंद्रमा पर अपने यान उतारे हैं. साफ्ट लैंडिंग वह होती है जिसमें अंतरिक्ष यान और उसके साथ गए उपकरण लैंडिंग के दौरान क्षतिग्रस्त नहीं होते हैं.

बीजिंग एरोस्पेस कंट्रोल सेंटर के अनुसार चंद्रयान साइनस इरिडियन या बे आफ रेनबो पर स्थानीय समयानुसार रात नौ बजकर 11 मिनट पर उतरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola