मुशर्रफ को 24 दिसंबर को अदालत में हाजिर होने का आदेश

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने घोर राष्ट्रद्रोह के मामले में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को आगामी 24 दिसंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है. तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सरकार की ओर से 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ दर्ज शिकायत को स्वीकार कर लिया. पाकिस्तान में सुनवाई का सामना […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान की एक विशेष अदालत ने घोर राष्ट्रद्रोह के मामले में पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को आगामी 24 दिसंबर को उपस्थित होने का आदेश दिया है. तीन न्यायाधीशों की पीठ ने सरकार की ओर से 70 साल के मुशर्रफ के खिलाफ दर्ज शिकायत को स्वीकार कर लिया. पाकिस्तान में सुनवाई का सामना करने वाले वह पहले नेता हैं.
राष्ट्रद्रोह के मामले में दोषी करार दिए जाने पर मुशर्रफ को उम्रकैद अथवा मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है. सरकार ने कल विशेष अदालत से आग्रह किया था कि मुशर्रफ के खिलाफ सुनवाई आरंभ की जाए. यह आग्रह गृह सचिव शाहिद खान की ओर से किया गया था.मुशर्रफ पर साल 2007 में आपात काल लगाने तथा संविधान को भंग करने के मामले में राष्ट्रद्रोह का मामला चलाया जा रहा है.
यह पूछे जाने पर कि मुशर्रफ विशेष अदालत में उपस्थित होंगे तो उनके वकील मोहम्मद अली सैफ ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के कानूनी प्रतिनिधि सुनवाई में शामिल होंगे.सैफ ने कहा, ‘‘उनके कानूनी प्रतिनिधि निश्चित तौर पर वहां उपस्थित होंगे. उनका आना या नहीं आना पूरी तरह से अलग मामला है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










