बांग्लादेश में हो सकते हैं हिंदुओं पर हमले

ढाका:प्रमुख मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आगाह किया है कि जमात-ए-इस्लामी के नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को फांसी दिए जाने के बाद देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हमले होने की आशंका है. बांग्लादेश में कल ‘मीरपुर के कसाई’ के नाम से बदनाम मुल्ला को फांसी दे दी गई. उसे 1971 के मुक्ति संग्राम […]
ढाका:प्रमुख मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल ने आगाह किया है कि जमात-ए-इस्लामी के नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को फांसी दिए जाने के बाद देश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ हमले होने की आशंका है.
बांग्लादेश में कल ‘मीरपुर के कसाई’ के नाम से बदनाम मुल्ला को फांसी दे दी गई. उसे 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान युद्ध अपराधों का दोषी पाया गया था. एमनेस्टी के बांग्लादेश में पदाधिकारी अब्बास फैज ने कहा, ‘‘इस वक्त अल्पसंख्यक हिंदू और कई दूसरे लोगों पर हमले का खतरा है. फांसी के बाद अब हिंसा की आशंका बढ़ गई है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










