बांग्लादेश के पूर्व तानाशाह हिरासत में

ढाका : अगले माह प्रस्तावित आम चुनाव का बहिष्कार करने के कुछ ही दिन बाद सुरक्षाबल बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह एच एम इरशाद को आज तड़के उनके घर से ले गए और एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया. रैपिड ऐक्शन बटालियन (आरएबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 83-वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को सिर्फ […]
ढाका : अगले माह प्रस्तावित आम चुनाव का बहिष्कार करने के कुछ ही दिन बाद सुरक्षाबल बांग्लादेश के पूर्व सैन्य तानाशाह एच एम इरशाद को आज तड़के उनके घर से ले गए और एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया.
रैपिड ऐक्शन बटालियन (आरएबी) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि 83-वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को सिर्फ डाक्टरी मुआइने के लिए ले जाया गया है. उधर, अटकलबाजियों का बाजार गरम है कि अवामी लीग नीत महागठबंधन की प्रमुख सहयोगी ‘जातीय पार्टी’ के नेता को ‘‘हिरासत’’ में लिया गया है ताकि उन्हें 5 जनवरी के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए मजबूर किया जाए.
बहरहाल, आरएबी मीडिया शाखा निदेशक हबीबुर रहमान ने बीडीन्यूज24 को बताया कि इरशाद घर में थे जब वह बीमार पड़ गए. ‘‘उनके निवास की पहरेदारी करने वालों को जब बताया गया कि वह बीमार पड़ गए हैं तो वे उन्हें अस्पताल ले गए.’’ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस और आरएबी की एक संयुक्त टीम उनके निजी ‘प्रेसिडेंट्स पार्क’ निवास में घुसे और वस्तुत: उन्हें उठा कर ले गए जिससे इन अटकल बाजियों का बाजार गरम हो गया कि इरशाद को गिरफ्तार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










