किम जोंग उन के ‘देशद्रोही’ फूफा को मृत्युदंड: केसीएनए

Published at :13 Dec 2013 11:45 AM (IST)
विज्ञापन
किम जोंग उन के ‘देशद्रोही’ फूफा को मृत्युदंड: केसीएनए

सोल : उत्तर कोरिया ने देश के नेता किम जोंग उन के फूफा चांग सोंग थाएक को शासन को चुनौती देने के कारण ‘देशद्रोह’ के आरोप में फांसी दी है.सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी दी. सरकारी संवाद समिति केसीएनए ने बताया कि चांग एक समय में बहुत ताकतवर नेता थे. वे किम के बहुत […]

विज्ञापन

सोल : उत्तर कोरिया ने देश के नेता किम जोंग उन के फूफा चांग सोंग थाएक को शासन को चुनौती देने के कारण ‘देशद्रोह’ के आरोप में फांसी दी है.सरकारी मीडिया ने आज यह जानकारी दी.

सरकारी संवाद समिति केसीएनए ने बताया कि चांग एक समय में बहुत ताकतवर नेता थे. वे किम के बहुत निकट थे और अनौपचारिक रुप से देश के नंबर दो नेता था. उन्हें एक विशेष सैन्य सुनवाई के बाद कल तत्काल फांसी दे दी गई. किम ने 2011 में अपने पिता किम जोंग इल के निधन के बाद सत्ता संभाली थी. उस समय चांग :67: ने अनुभवहीन किम का नेतृत्व स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई थी.

सरकारी मीडिया ने दिखाया कि सैन्य सुनवाई के बाद बाहर आए चांग का सिर झुका हुआ था और उनके हाथ बंधे हुए थे. उनके साथ दो अधिकारी चल रहे थे जिनमें से एक अधिकारी का हाथ उनकी गर्दन के पीछे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola