भारत को अफगान लड़ाकों से खतरा नहीं:अमेरिका

Published at :12 Dec 2013 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को अफगान लड़ाकों से खतरा नहीं:अमेरिका

वाशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने भारतीय चिंताओं को वाजिब बताते हुए कहा कि 2014 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर वहां के विदेशी लड़ाकों के भारतीय सीमा की तरफ जाने का अभी कोई खतरा नहीं है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि जेम्स डोबिन्स ने कल कहा, ‘‘मैं नहीं […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी ने भारतीय चिंताओं को वाजिब बताते हुए कहा कि 2014 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी पर वहां के विदेशी लड़ाकों के भारतीय सीमा की तरफ जाने का अभी कोई खतरा नहीं है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के विशेष अमेरिकी प्रतिनिधि जेम्स डोबिन्स ने कल कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि अफगानिस्तान के विदेशी लडाकों के भारतीय सीमा पर जाने का निकट भविष्य में कोई खतरा है.

बदकिस्मती से, अन्य चीजों के साथ, अफगानिस्तान में जंग खत्म नहीं हुई है.’’ डोबिन्स ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की विदेशी मामलों की समिति की ओर से आहूत अफगानिस्तान पर संसदीय सुनवाई में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘लेकिन भारतीय चिंता वैध है और यह ऐसी कोई चीज नहीं है जिसके बारे में हमें सचेत रहने की जरुरत है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola