अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान पर डबल गेम का आरोप लगाया

वाशिंगटन : अफगानिस्तान से अमेरिकी और सहयोगी देशों के सैनिकों की सहज वापसी में मदद के लिए पाकिस्तान के सहयोग पाने की अमेरिका की कोशिश के बीच शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तानी नेताओं पर अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया. अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि आतंकवादी समूहों की हिमायत की पाकिस्तान […]
वाशिंगटन : अफगानिस्तान से अमेरिकी और सहयोगी देशों के सैनिकों की सहज वापसी में मदद के लिए पाकिस्तान के सहयोग पाने की अमेरिका की कोशिश के बीच शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तानी नेताओं पर अमेरिका के साथ दोहरा खेल खेलने का आरोप लगाया.
अमेरिकी सांसदों ने कहा है कि आतंकवादी समूहों की हिमायत की पाकिस्तान की कोशिशों में कोई कमी नहीं आई है. उन्होंने पाकिस्तान को सुरक्षा सहयोग जारी करने के ओबामा प्रशासन के हाल के कदम पर सवाल खड़ा किया है. उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान को यह सहयोग रोक दिया गया था.
हाउस विदेशी संबंध समिति के अध्यक्ष एड रायस ने कहा, ‘‘पाकिस्तान की सैन्य एवं सुरक्षा सेवाएं तालिबान को समर्थन दे कर मामले को जटिल बनाना जारी रखे है. पाकिस्तान दोहरा खेल करता है. बदकिस्मती से, अमेरिका के साथ सहयोग की जुबानी समर्थन करता है जबकि उसी के साथ अफगानिस्तान के लोकतांत्रिक रुप से निर्वाचित सरकार के नियंत्रण में लाने के हमारे प्राथमिक लक्ष्य को कमजोर करता है.’’
अफगानिस्तान-पाकिस्तान इलाके से हाल ही में लौटे सांसद एडम किनजिंगर ने कहा कि पाकिस्तान के साथ अमेरिका के रिश्ते जटिल हैं और उन्हें अपेक्षा है कि शायद चीजें ऐसी ही चलें.किनजिंगर ने कहा, ‘‘लेकिन मैं मानता हूं और उम्मीद करता हूं कि पाकिस्तानियों ने वास्तव में यह महसूस करना शुरु कर दिया है कि तालिबान सचमुच उनके लिए भी समस्या हैं. और यह उनका हथियार नहीं रह गया जिसका उपयोग कर भारत को जताना चाहें.’’
सांसद डाना रोहराबाशर ने भी पाकिस्तान की आलोचना की. उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हें कि हम से वे जो पैसे लेते हैं उसका इस्तेमाल अमेरिकी सैनिकों की हत्या कराने में खर्च करते हैं.’’रोहराबाशर ने कहा, ‘‘यह हमारे लिए वक्त है कि हम उस देश से हट जाएं. उनके लिए नहीं, अपने लिए.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










