मलेशिया ने भारतीयों के लिये वीजा सुविधा फिर शुरु की

कुआलालंपुर : ज्यादा-से-ज्यादा सैलानियों को आकर्षित करने के इरादे से मलेशिया ने फिर से भारतीय नागरिकों के लिये पहुंचने पर वीजा सुविधा(वीजा आन एराइवल)देने की घोषणा की है. हालांकि यह सुविधा तभी मिलेगी जब वे किसी तीसरे देश से यहां आएंगे. भारतीय सैलानियों के लिये मलेशिया लोकप्रिय गंतव्य है और ‘विजिट मलेशिया ईयर 2014’ के […]
कुआलालंपुर : ज्यादा-से-ज्यादा सैलानियों को आकर्षित करने के इरादे से मलेशिया ने फिर से भारतीय नागरिकों के लिये पहुंचने पर वीजा सुविधा(वीजा आन एराइवल)देने की घोषणा की है. हालांकि यह सुविधा तभी मिलेगी जब वे किसी तीसरे देश से यहां आएंगे.
भारतीय सैलानियों के लिये मलेशिया लोकप्रिय गंतव्य है और ‘विजिट मलेशिया ईयर 2014’ के मौके पर यह कदम उठाया गया है. गृहमंत्री अहमद जहीद ने कहा कि भारतीय और चीनी सैलानियों को यहां पहुंचने पर वीजा(वीजा आन एराइवल )की सुविधा दी जाएगी. लेकिन यह सुविधा उन्हीं को मिलेगी जो किसी तीसरे देश से यहां आएंगे.’’उल्लेखनीय है कि मलेशिया ने 2010 में पहुंचने पर वीजा सुविधा बंद कर दी थी. उस समय यह सुविधा भारत समेत आठ देशों के लिये थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










