केरी ने की विदेश सचिव सुजाता सिंह से बातचीत

Published at :11 Dec 2013 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
केरी ने की विदेश सचिव सुजाता सिंह से बातचीत

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अमेरिका की यात्रा पर पहुंचीं भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के संबंध में क्षेत्रीय स्थिति सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक बातचीत की है. इस मुलाकात के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशियाई […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने अमेरिका की यात्रा पर पहुंचीं भारतीय विदेश सचिव सुजाता सिंह से अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के संबंध में क्षेत्रीय स्थिति सहित महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक बातचीत की है. इस मुलाकात के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन विदेश विभाग के दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के ब्यूरो की ओर से ट्विटर पर इस मुलाकात की तस्वीरें डाली गई हैं.

हालांकि, बातचीत से जुड़े अधिकारियों ने इसे काफी उपयोगी बैठक करार दिया. माना जाता है कि केरी की सिंह के साथ ‘‘ सकारात्मक बातचीत’’ हुई, जिसके बाद उप विदेश मंत्री विलियम बर्न्‍स, राजनीतिक मामलों के सहायक विदेश मंत्री विंडी शेरमन और दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिसवाल सहित विदेश विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ कई सिलसिलेवार बैठकें हुईं.

सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की, जिनमें अन्य के साथ अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के चुनाव जैसे मुद्दे भी शामिल थे. रविवार को वाशिंगटन पहुंचीं सिंह ने सोमवार को अमेरिका के उप उर्जा मंत्री डैनियल बी पोनेमन, रक्षा नीति मामलों के उप विदेश मंत्री जेम्स एन मिलर, राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार टोनी ब्लिंकेन और सीनेट इंडिया कॉकस के सह अध्यक्ष सीनेटर मार्क वार्नर से भी मुलाकात की.

उन्होंने अमेरिका के जाने माने थिंक टैंक कार्नेजी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में एक गोलमेज बैठक में भी भाग लिया. सिंह की चार दिन की अमेरिका यात्रा के दौरान विदेश विभाग में उनकी बातचीत जारी रहेगी. वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान मामलों के विशेष प्रतिनिधि जेम्स रॉबिन्स और सीनेट की विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष सीनेटर रॉबर्ट मेनेंडेज से भी मिलेंगी. भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह की अमेरिका यात्रा के तत्काल बाद सुजाता सिंह की अमेरिका यात्रा हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola