जमात नेता को मध्य रात्रि के बाद दी जा सकती है फांसी : अधिकारी

Published at :11 Dec 2013 12:48 AM (IST)
विज्ञापन
जमात नेता को मध्य रात्रि के बाद दी जा सकती है फांसी : अधिकारी

ढाका: बांग्लादेश के कट्टरपंथी राजनीतिक संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद फांसी दी जा सकती है. मुल्ला को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान नरसंहार और बलात्कार के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है. गृह राज्य मंत्री शमसुल हक तुकू ने बताया कि जमात-ए-इस्लामी के […]

विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश के कट्टरपंथी राजनीतिक संगठन जमात-ए-इस्लामी के नेता अब्दुल कादिर मुल्ला को मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद फांसी दी जा सकती है. मुल्ला को 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान नरसंहार और बलात्कार के मामले में मौत की सजा सुनाई गई है.

गृह राज्य मंत्री शमसुल हक तुकू ने बताया कि जमात-ए-इस्लामी के सहायक महासचिव मुल्ला को मंगलवार को मध्य रात्रि के बाद फांसी दी जाएगी और इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. बीते रविवार को एक विशेष न्यायाधीकरण ने 65 साल के मुल्ला को मिली सजा पर अमल करने का आदेश दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola