सिंगापुर में 8 और भारतीय गिरफ्तार, 24 भारतीयों पर दंगा करने का आरोप

Published at :10 Dec 2013 10:50 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगापुर में 8 और भारतीय गिरफ्तार, 24 भारतीयों पर दंगा करने का आरोप

सिंगापुर: सिंगापुर में हुए एक सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भड़की हिंसा के संबंध में आज आठ और भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले 24 भारतीयों के खिलाफ दंगा करने का आरोप लगाया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया. दंगा भड़काने के आरोपी 22 […]

विज्ञापन

सिंगापुर: सिंगापुर में हुए एक सड़क हादसे में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद भड़की हिंसा के संबंध में आज आठ और भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया. इससे पहले 24 भारतीयों के खिलाफ दंगा करने का आरोप लगाया गया और उन्हें अदालत में पेश किया गया.

दंगा भड़काने के आरोपी 22 से 40 वर्ष उम्र के बीच के इन लोगों को अदालत ने आगे की जांच के लिए एक सप्ताह की हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में दोषी पाए जाने पर उन्हें सात वर्ष तक का कारावास और कोड़े मारे जाने की सजा हो सकती है.

इस मामले की अगली सुनवाई 17 दिसंबर को होगी. आपराधिक कानूनी सहायता योजना के प्रतिनिधियों ने अदालत को बताया कि वह वकीलों की व्यवस्था करने में सभी आरोपियों की मदद कर रही है. यहां के लिटिल इंडिया क्षेत्र में दंगा भड़काने के आरोपी इन 24 भारतीयों की मदद के लिए सिंगापुर स्थित भारतीय उच्चायोग यहां के विदेश मंत्रलय के साथ मिलकर काम कर रहा है.

लिटिल इंडिया में रेस कोर्स रोड और हैंपशायर रोड के चौराहे पर एक निजी बस ने सड़क से गुजर रहे 33 वर्षीय शक्तिवेल कुरावेलु को कुचल दिया था, जिसके बाद इस इलाके में हिंसा भड़क गई थी. इस दुर्घटना के बाद बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया था.

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग ने इस घटना की जांच के आदेश देते हुए दंगा भड़काने वालों के खिलाफ ‘कानून की पूरी ताकत’ उपयोग करने की चेतावनी दी है. इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘सड़क हादसे में मारे गए शक्तिवेल कुमारवेलु के परिवार के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola