भारत,पाक के बीच परमाणु युद्ध से दो अरब लोग होंगे प्रभावित

Published at :10 Dec 2013 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
भारत,पाक के बीच परमाणु युद्ध से दो अरब लोग होंगे प्रभावित

वाशिंगटन : भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध से वैश्विक अकाल पड़ेगा जिससे विश्व की जनसंख्या का एक चौथाई हिस्सा यानि दो अरब से अधिक लोगों की मौत हो सकती है और मानव सभ्यता का अंत हो सकता है. एक अध्ययन ने आज इस संबंध में चेतावनी दी है. इंटरनेशनल फीजिशियंस फार द प्रिवेंशन […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध से वैश्विक अकाल पड़ेगा जिससे विश्व की जनसंख्या का एक चौथाई हिस्सा यानि दो अरब से अधिक लोगों की मौत हो सकती है और मानव सभ्यता का अंत हो सकता है. एक अध्ययन ने आज इस संबंध में चेतावनी दी है.

इंटरनेशनल फीजिशियंस फार द प्रिवेंशन ऑफ न्यूक्लियर वार (आईपीपीएनडब्ल्यू) के रिपीट के सह अध्यक्ष एरा हेलफांद ने कहा, ‘‘ मौजूदा शस्त्रगार के केवल एक अंश का प्रयोग करके परमाणु युद्ध करने से वैश्विक स्तर पर उससे भी कहीं अधिक संख्या में लोगों की मौत होगी जो हमने पहले सोचा था.’’ इससे पहले 2012 में किए गए अध्ययन में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आईपीपीएनडब्ल्यू और फिजिशियंस फार सोशल रिस्पांसिबिलिटी ने कहा था कि परमाणु हमले से पैदा अकाल के कारण एक अरब से अधिक लोगों की मौत हो सकती है.

‘परमाणु अकाल:दो अरब लोगों को खतरा?’’ नामक यह नया अध्ययन उन पर्यावरण वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाशित अनुसंधान पर आधारित है जिन्होंने पृथ्वी के वातावरण और अन्य पारिस्थितिक तंत्र पर परमाणु विस्फोटों के प्रभाव का मूल्यांकन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola