इस्राइल, जोर्डन, फलस्तीन ने जल बंटवारे संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

Published at :10 Dec 2013 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
इस्राइल, जोर्डन, फलस्तीन ने जल बंटवारे संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर किए

वाशिंगटन : इस्राइल, जोर्डन और फलस्तीन ने पानी के बंटवारे की एक ‘‘ऐतिहासिक’’ पहल पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि इलाके में पानी की बढती मांग से मृत सागर को बचाया जा सके. समझौते पर यहां विश्व बैंक के मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए. इस योजना के तहत अकाबा में एक नया विलवणीकरण संयंत्र लगाया जाएगा. […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : इस्राइल, जोर्डन और फलस्तीन ने पानी के बंटवारे की एक ‘‘ऐतिहासिक’’ पहल पर हस्ताक्षर किए हैं ताकि इलाके में पानी की बढती मांग से मृत सागर को बचाया जा सके.

समझौते पर यहां विश्व बैंक के मुख्यालय में हस्ताक्षर किए गए. इस योजना के तहत अकाबा में एक नया विलवणीकरण संयंत्र लगाया जाएगा. इस्राइल के उर्जा एवं जल संसाधन मंत्री सिलवान शालोम ने कल समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए कहा, ‘‘ यह उम्मीद की एक किरण दिखाता है कि हम भविष्य में और बाधाओं से पार पा सकते हैं.’’

फलस्तीन के जल मंत्री शद्दाद अतिली ने कहा, ‘‘ हमने यह दिखा दिया है कि हम राजनीतिक समस्याओं के बावजूद मिलकर काम कर सकते हैं. यह समझौता 11 वर्षों की वार्ता का परिणाम है तथा इसे इस्राइल और फलस्तीन के बीच शांति समझौता कराने के अमेरिका के प्रयासों के हिस्से के तौर पर देखा जा रहा है. इस समझौते के तहत जोर्डन पांच करोड़ घन लीटर विलवणीकृत जल इस्राइल में लाल सागर के ऐलात रिसार्ट को मुहैया कराएगा. इसके बदले में इस्राइल उत्तरी जोर्डन को इतना ही जल जलील सागर से मुहैया कराएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola