सीरिया में हिजबुल्ला कमांडर मारा गया, पांच नागरिकों की हत्या

दमिश्क : सीरिया में सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष में हिजबुल्ला का एक कमांडर मारा गया. साथ ही एक मानवाधिकार संस्था ने सरकारी बलों पर लेबनान की सीमा के पास भीषण लड़ाई में पांच नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया.कल सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद नियंत्रित बल लेबनान की सीमा […]
दमिश्क : सीरिया में सरकारी बलों और विद्रोहियों के बीच जारी संघर्ष में हिजबुल्ला का एक कमांडर मारा गया. साथ ही एक मानवाधिकार संस्था ने सरकारी बलों पर लेबनान की सीमा के पास भीषण लड़ाई में पांच नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया.कल सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद नियंत्रित बल लेबनान की सीमा से लगे कालामौन क्षेत्र के विद्रोहियों के कब्जे वाले नाबुक शहर की ओर बढ़े. इस दौरान हुए संघर्ष में हिज्बुल्ला का कमांडर मारा गया.
सीरियाई विपक्ष के एक महत्वपूर्ण सदस्य ने इस बीच कहा कि राष्ट्रीय गठबंधन(नेशनल कोएलिशन )इस महीने के आखिर में जिनीवा शांति सम्मेलन में शामिल होने को लेकर ‘‘अंतिम फैसला’’ करेगा. यह सम्मेलन 22 जनवरी को तय है जिसका उद्देश्य तीन साल से सीरिया में जारी संघर्ष को खत्म करना है. हिज्बुल्ला लेबनानी शियाओं का संगठन है जो सुन्नियों के नेतृत्व वाले विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में असद का साथ दे रहा है.
लेबनान के सुरक्षा सूत्रोंने हिज्बुल्ला के सैन्य कमांडर अली बज्जी के मारे जाने की पुष्टि की है. सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि असद समर्थक बल पिछले दो हफ्तों से नाबुक को घेर रहे थे और गोला बारुद से हमले कर रहे थे. अब इन्होंने शहर के ‘‘नए इलाकों’’ में कब्जा कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










