बगदाद में बम विस्फोट, 39 की मौत

बगदाद : बगदाद शहर और इसके आसपास के शिया बहुल इलाकों में आज कम से कम 11 विस्फोटों में 39 लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट भीड़भाड़ वाले बाजारों, कारोबारी इलाकों और एक कार मरम्मत की दुकान में हुए. अप्रैल में एक सुन्नी प्रदर्शन शिविर पर सुरक्षा हमले के बाद से इराक में हिंसा […]
बगदाद : बगदाद शहर और इसके आसपास के शिया बहुल इलाकों में आज कम से कम 11 विस्फोटों में 39 लोगों की मौत हो गई. ये विस्फोट भीड़भाड़ वाले बाजारों, कारोबारी इलाकों और एक कार मरम्मत की दुकान में हुए. अप्रैल में एक सुन्नी प्रदर्शन शिविर पर सुरक्षा हमले के बाद से इराक में हिंसा का दौर चल रहा है.
आज के हमलों के लिए फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन चरमपंथी संगठन शिया बहुल इलाकों के बाजारों, कैफे और व्यस्त सड़कों पर नागरिकों को लक्ष्य बनाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










