नेताओं के दक्षिण अफ्रीका पहुचंने को लेकर तैयारियां शुरु

Published at :07 Dec 2013 6:07 PM (IST)
विज्ञापन
नेताओं के दक्षिण अफ्रीका पहुचंने को लेकर तैयारियां शुरु

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में 10 दिनों के शोक के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के दौरान दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने के लिए दुनिया भर के नेताओं के पहुंचने के मद्देनजर आज से तैयारियां शुरु हो गई. जोहानिसबर्ग के एफएनबी स्टेडियम में मंगलवार को मंडेला की शोक सभा में बड़ी तादाद में लोगों के […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में 10 दिनों के शोक के दौरान होने वाले कार्यक्रमों के दौरान दिवंगत नेता नेल्सन मंडेला को श्रद्धांजलि देने के लिए दुनिया भर के नेताओं के पहुंचने के मद्देनजर आज से तैयारियां शुरु हो गई.

जोहानिसबर्ग के एफएनबी स्टेडियम में मंगलवार को मंडेला की शोक सभा में बड़ी तादाद में लोगों के एकत्र होने की उम्मीद है.दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति जैकब जुमा ने लंबी बीमारी के बाद कल 95 वर्ष की आयु में मंडेला के निधन होने के बाद शोक रखे जाने की घोषणा की.

मंडेला के पार्थिव शरीर को अंत्येष्टि से पहले प्रीटोरिया के यूनियन बिल्डिंग में तीन दिनों तक रखा जाएगा. उनकी अंत्येष्टि 15 दिसंबर को कुनु में की जाएगी, जहां उनका बचपन बीता था.इन तीन दिनों में उनके पार्थिव शरीर को एक शव यात्र के जरिए प्रीटोरिया की सड़कों से अंत्येष्टि स्थल तक ले जाया जाएगा.रविवार 8 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस घोषित किया गया है. 11 से 13 दिसंबर के बीच समूचे देश में दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे. दुनिया भर के नेताओं के मंडेला को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पहुंचने की उम्मीद है इनमें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा और तीन पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों के आने की उम्मीद है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola