मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को, तैयारियां शुरु

प्रिटोरिया : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने वाले नेल्सन मंडेला के पार्थिव शरीर को आज यहां एक सैन्य अस्पताल लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ 15 दिसंबर को होने वाले उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु हो गईं. दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये पहले राष्ट्रपति मंडेला का […]
प्रिटोरिया : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन खड़ा करने वाले नेल्सन मंडेला के पार्थिव शरीर को आज यहां एक सैन्य अस्पताल लाया गया और राजकीय सम्मान के साथ 15 दिसंबर को होने वाले उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरु हो गईं.
दक्षिण अफ्रीका के लोकतांत्रिक तरीके से चुने गये पहले राष्ट्रपति मंडेला का शुक्रवार सुबह जोहानिसबर्ग में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. मंडेला के शव को एक काली एसयूवी में रखकर सैन्य अस्पताल के शवगृह में ले जाया गया. इस वाहन के साथ सेना की मोटरसाइकिलें चल रही थीं.
मंडेला के पार्थिव शरीर को राजधानी प्रिटोरिया में सरकारी यूनियन बिल्डिंग्स में रखा जाएगा. दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति जैकब जूमा ने टीवी पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि मंडेला का अंतिम संस्कार 15 दिसंबर को ईस्टर्न कैप प्रांत के कुनू में होगा. इसमें दुनियाभर से नेता और अन्य हस्ती शामिल होंगे.
मंडेला को फेफड़ों में संक्रमण होने पर जून में मेडी क्लीनिक हार्ट हास्पिटल में भर्ती किया गया था और उन्होंने इस साल करीब तीन महीने अस्पताल में गुजारे थे. उन्हें सितंबर में अस्पताल से छुट्टी मिली थी और उनका घर में इलाज किया जा रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










