मंडेला से मिलकर भावुक हो गयी थीं सोनिया

जोहानिसबर्ग: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उस समय कुछ भावुक हो गयी थीं जब उन्होंने सुना कि किस प्रकार अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस उनकी सास इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की ऋणी है. रंगभेद विरोधी वरिष्ठ कार्यकर्ता अहमद कथरादा ने उस […]
जोहानिसबर्ग: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी 2007 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला से शिष्टाचार मुलाकात के दौरान उस समय कुछ भावुक हो गयी थीं जब उन्होंने सुना कि किस प्रकार अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस उनकी सास इंदिरा गांधी और उनके पति राजीव गांधी की ऋणी है.
रंगभेद विरोधी वरिष्ठ कार्यकर्ता अहमद कथरादा ने उस समय सोनिया गांधी का परिचय अतिथियों और बड़ी संख्या में मौजूद मीडियाकर्मियों से कराते हुए हुआ था कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तथा भारत ने एक देश के रुप में रंगभेद मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आंदोलन में अहम भूमिका निभायी थी. अहमद 26 साल तक दक्षिण अफ्रीकी जेलों में मंडेला के साथ बंद रहे और उनके करीबी सहयोगियों में से एक रहे.
अहमद ने कहा था कि इंदिरा गांधी ने अपने पूरे जीवन में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस (एएनसी) को नस्लभेद विरोधी आंदोलन में पूरा समर्थन दिया. दिल्ली में एएनसी कार्यालय स्थापित किए जाने में भी उनकी अहम भूमिका थी और भारत पहला देश था जिसने एएनसी को राजनयिक दर्जा दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










