एलबामा के गवर्नर व्यापार शिष्टमंडल के साथ भारत आएंगे

वाशिंगटन : अमेरिका के राज्य एलबामा के गवर्नर भारत के साथ विनिर्माण, शिक्षा, खनन, रक्षा और कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से एक शिष्टमंडल लेकर आएंगे. भारत के अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत अजित कुमार के साथ कल हुई मुलाकात के दौरान गवर्नर राबर्ट बेंटले ने इस शिष्टमंडल का नेतृत्व करने का आमंत्रण […]
वाशिंगटन : अमेरिका के राज्य एलबामा के गवर्नर भारत के साथ विनिर्माण, शिक्षा, खनन, रक्षा और कृषि क्षेत्र में द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाने के उद्देश्य से एक शिष्टमंडल लेकर आएंगे. भारत के अटलांटा स्थित भारतीय महावाणिज्यदूत अजित कुमार के साथ कल हुई मुलाकात के दौरान गवर्नर राबर्ट बेंटले ने इस शिष्टमंडल का नेतृत्व करने का आमंत्रण स्वीकार कर लिया.
गवर्नर के भारत दौरे की तारीख हालांकि, अभी घोषित नहीं हुई है. बयान में कहा गया कि मुलाकात के दौरान बेंटले और कुमार ने विशेष तौर पर एलबामा और भारत के साझा हित के कई मुद्दों पर चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










