भारत- पाक के बीच अगली जंग का कारण बनेगा कश्मीर: शरीफ

Published at :04 Dec 2013 2:16 PM (IST)
विज्ञापन
भारत- पाक के बीच अगली जंग का कारण बनेगा कश्मीर: शरीफ

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि कश्मीर एक ऐसा मुद्दा है जिसपर किसी भी वक्त पाकिस्तान और भारत के बीच चौथी जंग छिड़ सकती है. शरीफ ने कश्मीर मुद्दे के जल्दी हल की मांग करते हुए यह भी कहा है कि उनका सपना भारतीय कश्मीर को आजाद देखने का है […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि कश्मीर एक ऐसा मुद्दा है जिसपर किसी भी वक्त पाकिस्तान और भारत के बीच चौथी जंग छिड़ सकती है.

शरीफ ने कश्मीर मुद्दे के जल्दी हल की मांग करते हुए यह भी कहा है कि उनका सपना भारतीय कश्मीर को आजाद देखने का है और उन्हें उम्मीद है कि यह उनकी जिंदगी में हो जायेगा.

दैनिक डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पाक अधिकृत आजाद जम्मू-कश्मीर परिषद के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा, कश्मीर एक फ्लैशप्वाइंट है और यह किसी भी वक्त दो परमाणु शक्तियों के बीच चौथी जंग छेड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola