अमेरिका ने कहा, मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं

Published at :04 Dec 2013 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका ने कहा, मोदी पर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है तथा आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों से इतर वह भारत के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है. दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर वीजा नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है तथा आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजों से इतर वह भारत के साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है.

दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों की सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने संवाददाताओं से कहा, मैं यह कहना चाहती हूं कि वीजा नीति के संदर्भ में अमेरिका के नियमों में कोई कोई बदलाव नहीं हुआ है. सभी लोगों को आवेदन करना होगा और उन्हें समीक्षा प्रक्रिया से गुजरना होगा.

उन्होंने कहा, ऐसे में कोई आवेदन आता है तो उसको लेकर समीक्षा की प्रक्रिया होगी तथा मैं यह नहीं कह सकती कि इस प्रक्रिया का नतीजा क्या होगा. जहां तक मेरा सवाल है तो इस बारे में फिलहाल मेरी ओर से कोई खबर नहीं है. उनसे गुजरात के मुख्यमंत्री मोदी को लेकर वीजा नीति के बारे में सवाल किया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola