महिला के थप्पड़ से बस चालक की मौत,तीन वर्ष की सजा

बीजिंग : चीन में उस महिला को तीन वर्ष की निलंबित सजा सुनायी गई है जिसके थप्पड़ से एक बस चालक की मौत हो गई थी. अदालत ने कहा कि महिला को अपने इस कृत्य पर पछतावा है. अदालत ने कहा कि महिला शू यूमिन (41) की गत आठ मई को लुओ शिनगैंग(39)से उस समय […]
बीजिंग : चीन में उस महिला को तीन वर्ष की निलंबित सजा सुनायी गई है जिसके थप्पड़ से एक बस चालक की मौत हो गई थी. अदालत ने कहा कि महिला को अपने इस कृत्य पर पछतावा है. अदालत ने कहा कि महिला शू यूमिन (41) की गत आठ मई को लुओ शिनगैंग(39)से उस समय बहस हो गई थी जब उसे प्रांतीय राजधानी हार्बिन में बस के प्रवेश द्वार से उतरने से रोक गया था.
महिला ने 12 मई को उसी बस में सवार हुई और बस चालक लुओ को ऐसा तेज थप्पड़ मारा कि उसकी मस्तिष्क रक्तस्राव से मौत हो गई. बस चालक की अस्पताल में मौत होने के बाद शू को हिरासत में ले लिया गया. संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि शू के हमले से लुओ की मौत हइरु और उसके व्यवहार से लापरवाही से हत्या का अपराध हुआ है. शू ने चूंकि पश्चाताप जताया इसलिए उसे तीन वर्ष की सजा सुनायी गई जिसे चार वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










