कांगो में ड्रोन से निगरानी करेगा संयुक्त राष्ट्र

Published at :03 Dec 2013 11:15 AM (IST)
विज्ञापन
कांगो में ड्रोन से निगरानी करेगा संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र आज पहली बार कांगो में गुप्तचर सूचना एकत्रित करने के लिए ड्रोन विमानों से निगरानी करेगा. ड्रोन विमानों का इस्तेमाल कांगो और रवांडा के बीच अशांत सीमा की निगरानी करने के लिए किया जाएगा जो कि गत तीन दशक के संघर्ष के दौरान मिलीशिया और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों से […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र आज पहली बार कांगो में गुप्तचर सूचना एकत्रित करने के लिए ड्रोन विमानों से निगरानी करेगा. ड्रोन विमानों का इस्तेमाल कांगो और रवांडा के बीच अशांत सीमा की निगरानी करने के लिए किया जाएगा जो कि गत तीन दशक के संघर्ष के दौरान मिलीशिया और सशस्त्र समूहों की गतिविधियों से प्रभावित है.

संयुक्त राष्ट्र का कांगो में बड़ा शांति मिशन है तथा अन्य मिशन और देश यह आशा जताते हैं कि ड्रोन विमानों का प्रयोग विस्तारित किया जाएगा. संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता मार्टिन नेसिर्की ने संवाददाताओं को बताया कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन प्रमुख हर्वे लाडसूस पूर्वी कांगो के गोमा शहर में हैं.नेसिर्की ने कहा कि ड्रोन विमान नागरिकों की रक्षा के उसके उद्देश्य पूरा करने में एक महत्वपूर्ण उपकरण साबित होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola