अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत के साथ सहयोग के लिए तैयार है चीन

बीजिंग: चंद्रमा पर एक मानवरहित अंतरिक्ष यान उतारने का अपना पहला अभियान सफलतापूर्ण शुरु करने वाले चीन ने कहा है कि वह मंगल पर अपना पहला अंतग्र्रहीय अभियान भेजने वाले भारत के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है. चीन ने कल रात करीब 56.4 मीटर उंचे लॉंग मार्च-3बी नाम के रॉकेट के […]
बीजिंग: चंद्रमा पर एक मानवरहित अंतरिक्ष यान उतारने का अपना पहला अभियान सफलतापूर्ण शुरु करने वाले चीन ने कहा है कि वह मंगल पर अपना पहला अंतग्र्रहीय अभियान भेजने वाले भारत के साथ अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग करना चाहता है.
चीन ने कल रात करीब 56.4 मीटर उंचे लॉंग मार्च-3बी नाम के रॉकेट के जरिए ‘चांग’ई -3’ नाम का प्रोब कक्ष में प्रक्षेपित किया. ‘चांग’ई -3’ को शीचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से प्रक्षेपित किया गया. इसी दिन भारत के मंगलयान ने पृथ्वी की कक्षा छोड़ी और वह मंगल ग्रह के लिए 300 दिन की लंबी यात्र पर रवाना हो गया.
इससे पहले चीन के चंद्रमा कार्यक्रम के डिप्टी कमांडर इन चीफ ली बेनङोंग ने मीडिया से कहा कि चीन के अंतरिक्ष अनुसंधान का मकसद किसी से मुकाबला करना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










