बांग्लादेश में विपक्ष ने हड़ताल की अवधि बढ़ायी, नामांकन का आज अंतिम दिन

Published at :02 Dec 2013 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश में विपक्ष ने हड़ताल की अवधि बढ़ायी, नामांकन का आज अंतिम दिन

ढाका: बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल बीएनपी और उसके दक्षिणपंथी सहयोगियों ने चुनाव के स्थगन की मांग को लेकर 72 घंटे की अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ा दी है जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है. बीएनपी प्रवक्ता और संयुक्त सचिव सलाहुद्दीन अहमद ने मीडिया संगठनों को भेजे संदेश […]

विज्ञापन

ढाका: बांग्लादेश के मुख्य विपक्षी दल बीएनपी और उसके दक्षिणपंथी सहयोगियों ने चुनाव के स्थगन की मांग को लेकर 72 घंटे की अपनी राष्ट्रव्यापी हड़ताल दो दिन के लिए बढ़ा दी है जबकि नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है.

बीएनपी प्रवक्ता और संयुक्त सचिव सलाहुद्दीन अहमद ने मीडिया संगठनों को भेजे संदेश में कहा, ‘‘नाकाबंदी अब बृहस्पतिवार तक चलेगी.’’विपक्ष का प्रदर्शन कल खत्म होना था. इस प्रदर्शन के चलते दूसरे सप्ताह भी देश में जनजीवन प्रभावित रहेगा. पिछले दो सप्ताह में राजनीतिक हिंसा में मरने वालों की संख्या 28 तक पहुंच गयी है.विपक्ष का आंदोलन ऐसे समय बढ़ा है जब पांच जनवरी के आगामी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की समयसीमा आज खत्म हो रही है.

बीएनपी ने कहा था कि जबतक चुनाव काल की सरकार पर उठा विवाद हल नहीं हो जाता, वह अपने उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं उतारेगा.सत्तारुढ़ आवामी लीग और बीएनपी के बीच चुनाव कराने के लिए की जाने वाली व्यवस्था को लेकर टकराव है. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बहुदलीय अंतरिम व्यवस्था (सरकार) बनायी है जबकि बीएनपी गैर दलीय अंतरिम सरकार के तहत चुनाव के पक्ष में है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola