चीन में 70,000 लोग एड्स से पीड़ित

बीजिंग : चीन में इस वर्ष शुरुआती नौ महीनों में एचआईवी पीड़ितों के 70 हजार नए मामले सामने आए. इसके साथ ही अब चीन में कुल एचआईवी पीड़ितों की संख्या 4,34,000 हो गई.जनवरी से सितंबर तक चीन में 8.07 करोड़ लोगों का एचआईवी परीक्षण करवाया गया है. ये आंकड़े पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना […]
बीजिंग : चीन में इस वर्ष शुरुआती नौ महीनों में एचआईवी पीड़ितों के 70 हजार नए मामले सामने आए. इसके साथ ही अब चीन में कुल एचआईवी पीड़ितों की संख्या 4,34,000 हो गई.जनवरी से सितंबर तक चीन में 8.07 करोड़ लोगों का एचआईवी परीक्षण करवाया गया है. ये आंकड़े पिछले वर्ष इसी अवधि की तुलना में 8.9 फीसदी अधिक है.
सिन्हुआ ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार योजना आयोग के हवाले से कहा कि चीन के 31 प्रांत स्तरीय क्षेत्रों में एचआईवी के उपचार के लिए 3,413 स्वास्थ्य केंद्र स्थापित किए गए हैं.आयोग के वक्तव्य के अनुसार, चीन में मां से बच्चों को होने वाले एड्स पर रोकथाम के लिए इस वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में 74.3 लाख गर्भवती महिलाओं का एचआईवी एवं एड्स परीक्षण करवाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










