पुतिन ने मोदी को भेंट किये महात्मा गांधी की डायरी के पन्ने

मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक हस्तलिखित पन्ना और बंगाल की एक 18वीं सदी की तलवार उपहार स्वरुप प्रदान की. दो दिवसीय रूस यात्रा पर यहां आये मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे गांधीजी की डायरी का एक पन्ना भेंट किया जिस […]
मास्को : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महात्मा गांधी की डायरी का एक हस्तलिखित पन्ना और बंगाल की एक 18वीं सदी की तलवार उपहार स्वरुप प्रदान की. दो दिवसीय रूस यात्रा पर यहां आये मोदी ने ट्वीट किया, ‘राष्ट्रपति पुतिन ने मुझे गांधीजी की डायरी का एक पन्ना भेंट किया जिस पर बापू की हाथ से लिखी हुई टिप्पणियां हैं.’
उपहार को स्वीकार करने के बाद उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति पुतिन ने बंगाल की 18वीं सदी की एक तलवार भी भेंट की जिस पर चांदी के तारों की नक्काशी की गयी है. मैं उपहार के लिए उनका शुक्रिया अदा करता हूं.’ पुतिन ने क्रेमलिन में निजी मुलाकात के दौरान मोदी को ये वस्तुएं उपहार में दीं. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने दोनों देशों के साझा हितों से जुडे मुद्दों पर चर्चा की.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




