अफगान तालिबान कमांडर के साथ बैठक में पाक करेगा मदद: शरीफ

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यह कहते हुए तालिबान के साथ शांति कायम करने की अफगान कोशिशों में सहयोग करने का वादा किया कि वह सुलह-सफाई को बढ़ावा देने के लिए पूर्व कमांडर मुल्ला बरादर के साथ बैठक में मदद करेंगे. काबुल में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ वार्ता के बाद एक […]
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने यह कहते हुए तालिबान के साथ शांति कायम करने की अफगान कोशिशों में सहयोग करने का वादा किया कि वह सुलह-सफाई को बढ़ावा देने के लिए पूर्व कमांडर मुल्ला बरादर के साथ बैठक में मदद करेंगे.
काबुल में अफगान राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ वार्ता के बाद एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शरीफ ने यह साफ किया कि कोई हल ‘‘समावेशी राजनीतिक करार’‘ से ही खोजा जा सकता है.
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने बरादर को रिहा कर दिया है. बरादर को 2010 में कराची में गिरफ्तार किया गया था और अफगानिस्तान तालिबान को वार्ता की मेज पर लाने के लिए उन्हें प्रमुख व्यक्ति मानते हैं.
शरीफ ने कहा, ‘‘(अफगान) राष्ट्रपति जिनको भी मुल्ला बरादर से वार्ता के लिए पाकिस्तान भेजेंगे..हम सुनिश्चित करेंगे कि इस तरह की बैठक हो.’‘उन्होंने कहा, ‘‘2014 और उसके बाद अफगानिस्तान में टिकाउ शांति की कुंजी समावेशी राजनीतिक करार है. मैं.. सभी साङोदारों को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए और शांति प्रयास का समर्थन करने के लिए हाथ मिलाना चाहिए.’‘
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










