अगले सप्ताह चंद्रमा पर जाने का अपना पहला अभियान शुरु करेगा चीन

Published at :30 Nov 2013 12:20 PM (IST)
विज्ञापन
अगले सप्ताह चंद्रमा पर जाने का अपना पहला अभियान शुरु करेगा चीन

बीजिंग : चीन अंतरिक्ष शक्ति बनने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहली बार चंद्रमा की सतह पर एक मानवरहित अंतरिक्ष यान उतारने का अपना अभियान अगले सप्ताह शुरु करेगा.अभियान के प्रक्षेपण मुख्यालय ने आज यहां बताया कि शीचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से सोमवार को देर रात डेढ बजे चांगे-3 चंद्रयान प्रक्षेपित किया जाएगा. चीन […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन अंतरिक्ष शक्ति बनने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहली बार चंद्रमा की सतह पर एक मानवरहित अंतरिक्ष यान उतारने का अपना अभियान अगले सप्ताह शुरु करेगा.अभियान के प्रक्षेपण मुख्यालय ने आज यहां बताया कि शीचांग सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से सोमवार को देर रात डेढ बजे चांगे-3 चंद्रयान प्रक्षेपित किया जाएगा.

चीन पहले ही अपने दो चंद्र अभियान भेज चुका है जो चंद्रमा की कक्षा में घूमते हैं. ऐसा पहली बार होगा जब चीन एक मानवरहित अंतरिक्ष यान चंद्रमा की सतह पर भेजेगा जो वहां अनुसंधान करेगा.सरकारी संवाद समिति शिंहुआ ने अंतरिक्ष अधिकारियों के हवाले से बताया कि प्रक्षेपण स्थल पर सुविधाओं की स्थिति अच्छी है और प्रक्षेपण की तैयारियां अच्छी चल रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola