स्कॉटलैंड में पब पर गिरा हेलीकॉप्टर, 8 की मौत

Published at :30 Nov 2013 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
स्कॉटलैंड में पब पर गिरा हेलीकॉप्टर, 8 की मौत

लंदन : स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक पब पर पुलिस विभाग का हेलीकॉप्टर गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक लोग घायल हो गए. यूरोकॉप्टर ईसी 135 टी2 में दो पुलिस अधिकारी और एक पायलट थे. यह बीती रात क्लाइड नदी के किनाने स्थित क्लूथा वॉल्टस पब पर […]

विज्ञापन

लंदन : स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में एक पब पर पुलिस विभाग का हेलीकॉप्टर गिर जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 32 से अधिक लोग घायल हो गए. यूरोकॉप्टर ईसी 135 टी2 में दो पुलिस अधिकारी और एक पायलट थे. यह बीती रात क्लाइड नदी के किनाने स्थित क्लूथा वॉल्टस पब पर गिर गया. इस घटना के समय पब में 100 से अधिक लोग मौजूद थे और वे एक म्यूजिक बैंड के संगीत का लुत्फ उठा रहे थे.

पुलिस अधिकारी रोज फित्जपैट्रिक ने कहा, हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो पुलिस अधिकारी और एक पायलट था. यह शुक्रवार रात पब पर गिरा. हादसे के समय पब में बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद थे.

उन्होंने कहा, हम इमारत के भीतर फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं और आगे विस्तृत ब्यौरा दिया जाएगा. इस घटना की जांच चल रही है. हवाई दुघर्टना जांच शाखा (एएआईबी) के जांच अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. कल इस दुर्घटना के बाद दमकलकर्मी, चिकित्साकर्मी और पुलिस के लोग मौके पहुंच गए थे. पुलिस ने हादसे में 32 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

स्कॉटलैंड के फस्ट मिनिस्टर एलेक्स सैलमोंड ने ट्वीट के जरिए कहा, हमें ऐसे हादसों से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरुन ने कहा, ग्लासगो हेलीकॉप्टर दुर्घटना में प्रभावित सभी लोगों और आपात सेवा में लगे लोगों की मुझे चिंता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola