हैती में सरकार के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

Published at :30 Nov 2013 10:56 AM (IST)
विज्ञापन
हैती में सरकार के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे

पोर्ट ओ प्रिंस : हैती के कई शहरों में हजारों युवा राष्ट्रपति माइकल मार्टली के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं.राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस में आसपास के इलाकों से पहुंचे लोगों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि अमेरिका उनके देश में हस्तक्षेप कर रहा है. दंगा […]

विज्ञापन

पोर्ट ओ प्रिंस : हैती के कई शहरों में हजारों युवा राष्ट्रपति माइकल मार्टली के इस्तीफे की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए हैं.राजधानी पोर्ट प्रिंस में आसपास के इलाकों से पहुंचे लोगों ने अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया. उनका कहना है कि अमेरिका उनके देश में हस्तक्षेप कर रहा है.

दंगा नियंत्रण पुलिस और संयुक्त राष्ट्र के शांति रक्षक सैनिकों ने प्रदर्शनकारियों को दूतावास तक पहुंचने से रोक दिया. लोगों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े गए.प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री लॉरेंट सल्वाडोर लैमोथ को पद से हट जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola